थानाभवन (शामली)। मोहल्ला चौक बाजार में अजय गोयल उर्फ हैप्पी की कॉस्मेटिक के सामान की दुकान है। व्यापारी ने थानाभवन थाने पर तहरीर देकर बताया कि चोरों ने दुकान के पीछे की साइड में लगे रोशनदान को उखाड़कर दो लाख 90 हजार की नगदी चोरी कर ली। बताया कि उसका शादी विवाह में नोटों की माला आदि का भी काम है। डेढ़ लाख रुपये का नोटों का एक हार, एक लाख 40 हजार के नए नोट दुकान में रखे थे। उसने पुलिस से चोरी के खुलासे की मांग की है। मेन बाजार में चोरी होने की सूचना पर व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया।