तीन युवकों को पीटा
कैराना। गांव पावटी कलां निवासी सुरेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह वह एसडीएम कोर्ट में अपने पाबंद मुचलके के मामले में जमानत कराने गया था। कचहरी में ही तीन चार हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल का मेडिकल कराया और कार्रवाई शुरू कर दी।
श्रीराम लीला का मंचन शुरू
कैराना। गऊशाला भवन में श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार से रामलीला का मंचन शुरू किया गया। शुक्रवार दोपहर गऊशाला भवन से शिव बारात निकाली गई। जो चौक बाजार, जोड़ियां कुआं, सराफा बाजार, निर्मल चौराहा, पट्टोवाला, गुंबद, शामली बस स्टैंड होते हुए पुन: गऊशाला पर जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष जयपाल कश्यप, महासचिव प्रवीण सिंघल, शगुन मित्तल, संजू, राकेश, अभिषेक, आशु, घनश्याम गर्ग, अतुल आदि मौजूद रहे।