चेकिंग में पकड़ी गई 152 पेटी शराब
कैराना। पुलिस और आबकारी विभाग के कर्मचारी यमुना पुल पर शुक्रवार सुबह आठ बजे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पानीपत की ओर से आ रही पिकप गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी की गति बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा करते हुए गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी के अंदर से 98 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब, 54 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मामले में पुलिस ने शराब तस्करी के आरोपी दिनेश, बालिस्टर निवासी घरोंडा हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अमन सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि शराब को यूपी में लाने के बाद ड्राइवर को मोबाइल पर बताया जाता है कि शराब को कहा ले जाना है।