फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में मिला वृद्ध का संदिग्ध हालातों में शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाग में मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन


तिर्वा। कस्बे के गांधी नगर (ककरइया) मोहल्ला स्थित एक बाग में पेड़ के नीचे वृद्ध का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि अधिक शराब पी लेने से उसके पति की मौत हुई है।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांधी नगर मोहल्ले के एक ग्रामीण ने यूपी 100 को बाग में शव पड़े होने की सूचना दी। कोतवाली पुलिस के सामने शव की शिनाख्त रामस्वरूप (70) निवासी गांधीनगर के रुप में उसकी पत्नी सोनकली ने की। सोनकली ने बताया कि उसका पति खैरनगर रोड पर काली देवी मंदिर के सामने पॉलिश का काम करता था। रात में वहीं अपनी गुमटी पर सो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका पति शराब पीने का आदी था। गुरुवार रात घर से खाना खाकर गुमटी पर जाकर सो गया था। रात में काफी शराब पी हुई थी। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि मामला कुछ संदिग्ध दिख रहा है। इस वजह से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पत्नी ने प्रार्थनापत्र देकर अत्यधिक शराब पीने से मौत हो जाने की बात बताई है। इसके बावजूद पुलिस सभी पहलुओं की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
-वृद्ध की पत्नी ने अधिक शराब पी लेने को बताया मौत की वजह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें