पानीपत मार्ग यमुना पुल पर पुलिस की चौकसी बढ़ने के बाद शराब माफिया ने तस्करी के लिए नया रास्ता बना लिया है। यमुना नदी में पानी से होकर ही शराब तस्करी की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने ट्यूब पर लादकर लाई जा रही 30 पेटी शराब बरामद की।
शुक्रवार शाम कैराना यमुना चौकी पर पुलिस वाहनों की चेकिंग में लगी हुई थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने देखा कि यमुना नदी में दो युवक ट्यूब पर बैठकर नदी पार कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, तो दोनों युवक ट्यूब पर लदी शराब से भरी पांच बोरियों को नदी किनारे छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने ट्यूब और बोरियों को बाहर निकाला, तो बोरियों में देशी शराब की 30 पेटी बरामद हुई। उक्त शराब को पुलिस थाने ले आई तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।