फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्रसएप ग्रुप मे अश्लील वीडियो डालने पर रिर्पोट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक वीडियो डालने पर केस दर्ज
विज्ञापन

कांधला। पुलिस के सोशल ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। कांधला पुलिस ने सोशल ग्रुप कांधला के नाम से बना रखा है। ग्रुप में क्षेत्र के जिम्मेदार लोग, पुलिस के आला अधिकारी, सिपाही, पत्रकार, व्यापारियों सहित लगभग 156 सदस्य शामिल हैं। ग्रुप में पुलिस अधिकारी और सिपाही सहित चार ग्रुप एडमिन हैं। रविवार दोपहर ग्रुप सदस्य ने ग्रुप में एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। वीडियो पोस्ट होने के बाद ग्रुप एडमिन ने युवक को रिमूव कर दिया था। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने अफसर नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसका चलान कर दिया है। केवल पोस्ट डालने वाले युवक पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें