झिंझाना। एक महिला ने अपने पुत्रों पर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। ब्रिमो नाम की महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग को 12 नवंबर में प्रार्थना पत्र भेजकर अपने पुत्रों से जान का खतरा बताया था। शिकायती पत्र एसपी शामली के यहां भी भेजा गया था। महिला के प्रार्थना पत्र को एसपी शामली अजय कुमार ने गंभीरता से लेकर झिंझाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।