पिता ने पुत्र पर लगाया मारपीट का आरोप
बाबरी। बाबरी के महावतपुर निवासी कंवरपाल ने थाने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे पुत्र मनोज ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। घर आने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित सुबह सात बजे से दोपहर तक थाने पर डटा रहा। घर जाने से मना कर दिया। बाद में सब इंस्पेक्टर शिवकुमार शर्मा कंवरपाल को अपने साथ लेकर घर छोड़ने गए।