फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को गला घोंटकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता के साथ मारपीट
विज्ञापन

कैराना। सहारनपुर जनपद के थाना बेहट क्षेत्र के ग्राम घघरौली निवासी राकिब ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी पंद्रह वर्ष पूर्व कैराना के मोहल्ला आलखुर्द में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। साथ ही उसकी बहन को प्रताड़ित भी किया जा रहा था। आरोप है कि सोमवार शाम ससुरालियों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की और गले में दुपट्टा डालकर फांसी लगा हत्या की कोशिश की गई। मामले में पति और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें