फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ पर युवकों की धुनाई, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ पर युवकों की धुनाई
विज्ञापन

शामली। आजाद चौक क्षेत्र में कार सवार युवकों ने एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती ने शोर मचाया, तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। आजाद चौक की गली के बाहर मुख्य मार्ग पर चिकन वाले की दुकान के सामने चार युवक कार में बैठे थे। युवकों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान वहां से एक युवती निकली, तो एक युवक ने उससे छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। और छेड़छाड़ का विरोध करने लगी। इस पर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसी बीच दो युवक तो वहां से फरार हो गए। जबकि दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इससे मौके पर हंगामा हो गया। मारपीट के दौरान एक युवक के कपड़े भी फट गए। जबकि दूसरा युवक मारपीट के बाद सड़क पर लेट गया। घटना की सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवक कैराना रोड स्थित एक गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें