फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

गांव चौतरा निवासी राशिद ने बृहस्पतिवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी सन्नवर का जन धन खाता पीएनबी की शाखा झिंझाना में है। जिसमें से बैंक मित्र ने धोखाधड़ी करके 20 हजार रुपये निकाल लिए है।
विज्ञापन

राशिद ने बताया कि उसकी पत्नी ने एटीएम कार्ड नहीं बनवाया, जबकि खाते से एटीएम कार्ड के जरिये धनराशि निकाली गई। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के खाते की जांच कराई जा रही है। आरोपी बैंक मित्र को पूछताछ के लिए थाने बुलवाया है। उधर, बैक शाखा प्रबंधक एसके बंसल का कहना है कि जब बैंक शाखाओं में जनधन खाते खोले गए थे। उन सभी ग्राहकों के एटीएम कार्ड बनाकर मुख्यालय ने पोस्ट आफिस के माध्यम से भेजे थे। कुछ को एटीएम कार्ड मिल गए, कुछ को नहीं मिल सके। जिन्हें एटीएम कार्ड नहीं मिले, उनके साथ इस तरह की दिक्कत सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें