कैराना। ऊंचागांव निवासी संसार सिंह ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी पिछले दिनों से मानसिक तनाव में थी। 24 अप्रैल की सुबह साढे़ छह बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जिसको काफी तलाश करने पर भी सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कर बरामदगी की गुहार लगाई है।