एसएसपी ने थाने का निरीक्षण किया
भोपा। एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने थाने का निरीक्षण किया। एसएसपी ने पुराने भवनों को नियमानुसार ध्वस्त करने के साथ ही भोपा में सीओ आफिस निर्माण कराने का आश्वासन दिया। स्टाफ से बीट, अपराध, अपराधी, विवेचनाओं के साथ ही पुलिस द्वारा बनाए गए पुलिस मित्रों के विषय में जानकारी ली। चौकीदारों को टॉर्च भी वितरित की गई। ग्रामीणों से समस्याओं पर भोकरहेड़ी चेयरमैन पति रविदत्त सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, नवीन सहरावत ने शराब के ठेके को कस्बे से दूर स्थापित करने की मांग रखी। जिला पंचायत सदस्य के पति हरीश राठी उर्फ बब्बू ने भोपा मार्ग से अतिक्रमण हटाये जाने की मांग की। अथाई के पूर्व प्रधान रविन्द्र उर्फ छोटा ने थाना क्षेत्र में फायर ब्रिगेड गाड़ी, लक्सर व मोरना मार्ग पर ओवलोड़ वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखी। एसएसपी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।