फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्री में मकान के ताले तोड़कर लाखों का माल चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों का माल चोरी कर लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला खैलखुर्द निवासी नसीम अहमद ने तहरीर देकर बताया कि वह कार चलाता है। रविवार को वह गाड़ी लेकर बुक पर गया था, इसके बाद उसकी पत्नी घर का ताला लगाकर मायके में चली गई। सोेमवार रात चोरों ने घर में लगे ताले तोड़ दिए और वहां से तीन तोला सोने की तीन मुहर, डेढ़ तोला सोने की हसली, सोने की झुमकी, पाजेब, अंगूठी संदूक में रखी 15 हजार की नकदी आदि सामान चुरा लिया। सुबह होने पर पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटने की सूचना उसे फोन पर दी, जिस पर वह अपने घर पर पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें