11 डग्गामार वाहन सीज
कैराना। यातायात प्रभारी एसआई भवर सिंह ने कैराना से यमुना पुल के बीच वाहनों की चेकिंग की। उन्होंने बिना सवारी परमिट केे चल रही 11 डग्गामार जीपों का कामर्शियल वाहन के तौर पर चलाने पर चालान कर दिया। साथ ही शामली-पानीपत रूट पर चलने वाली एक सवारी बस के पास परमिट नहीं होने व दूसरी बस में अधिक सवारी होने के कारण चालान कर दिया। बता दें कि कैराना-पानीपत मार्ग पर 60 से 70 डग्गामार जीपें दौड़ती हैं।