फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

क्षेत्र में भूरा रोड पर सोमवार रात कार की टक्कर लगने पर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। मृतक के ममेरे भाई ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आर्यपुरी देहात निवासी दिलशाद ने बताया कि सोमवार रात उसका ममेरा भाई इंतजार निवासी आर्यपुरी अपने साथी कासिम और पंजीठ निवासी युवक के साथ बाइक से कैराना आ रहा था। भूरा रोड पर सब्जी मंडी के पास कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में इंतजार की मौत हो गई थी, जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को छोड़कर फरार हो गया था। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें