फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक से मारपीट कर डंपर लूटा, पीछा करने पर छोड़ कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट कर डंपर लूटा, पीछा करने पर छोड़ कर भागे
विज्ञापन

कैराना (शामली)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर तितरवाडा चुंगी के निकट बाइक सवार चार बदमाशों द्वारा डंपर लेकर जा रहे चालक से 10 हजार रुपये की नकदी के साथ डंपर भी लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी डंपर छोड़ कर फरार हो गए। डंपर मालिक ने कोतवाली में चारों बदमाशों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव गंदराऊ निवासी शाहरुख ने कोतवाली कैराना में तहरीर देकर बताया कि उसके डंपर का चालक सोनू है। रविवार की शाम लगभग चार बजे चालक उसके डंपर को लेकर गंदराऊ जा रहा था। पानीपत रोड पर तितरवाड़ा चुंगी के निकट बाइक सवारों ने बाइक से ओवरटेक कर डंपर को रुकवा लिया। आरोप है कि बाइक पर सवार चारों बदमाशों ने उसके चालक से 10 हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने चालक के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद आरोपी डंपर को भी अपने साथ ले गए। चालक ने घटना की सूचना उसने डायल-100 पर पुलिस को दी। बाद में पुलिस द्वारा पीछा करने पर आरोपी डंपर को खुरगान बाईपास पर छोड़ कर फरार हो गए। उधर, कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील दत्त का कहना है कि मामला आपसी लेनदेन का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें