ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को घेरा
झिंझाना (शामली)। ऊन क्षेत्र के गांव अंबेहटा में युवक की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने थाना प्रभारी का घेराव किया।
ऊन के गांव अंबेहटा में बुधवार को ग्रामीण मोबीन का शव कस्बे से बाहर जंगल में पड़ा हुआ मिला था। परिजनों ने गांव के छह लोगों पर गला घोंटकर हत्या करने का मुकदमा मृतक के चचेरे भाई इनाम ने ऊन पुलिस चौकी में दर्ज कराया हुआ है। इसके बाद पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी आरोपी के यहां दबिश नही देने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को थाना झिंझाना में थाना प्रभारी उमेश रोरिया का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दबाव बनाया, जिस पर थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को एक सप्ताह में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी का घेराव करने वालों में सलीम, असलम, इस्वाक अली, मुस्तकीम, मुरसलीम, खलील, हाजी जुल्फकार, डाक्टर इनाम, साबिर, अनवर अली, मुकीम, आबिद, अतीक, अकरम, दिलशाद, यामीन राणा, शाकिर राणा, यामीन आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।