मां बाला सुंदरी की पूजा-अर्चना
शामली। रविवार को राजो मोहल्ला स्थित चौदसवाला मंदिर में मां शाकंभरी देवी सेवा समिति के तत्वावधान में 31वां भिंडारा आयोजित किया गया। पंडितों द्वारा विधि विधान से मां त्रिपुरा बाला सुंदरी की विशेष पूजा- अर्चना कराई गई। मुख्य यजमान के रूप में सुनित गुप्ता व उनकी पत्नी रेेनू गुप्ता, पंकज गोयल और डाक्टर अनिल कुमार बंसल शामिल रहे। इस मौके पर कन्या पूजन कराने के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संदीप सिंघल, डाक्टर उमेश कुमार, महेश गर्ग, सुनित गुप्ता, वीरेंद्र बालियान, विवेक जैन, सुधीर गर्ग, रविंद्र पुंडीर, रेख्रा गोयल, प्रवीण बंसल, वीना अग्रवाल विपिन बंसल, नितिन संगल, दीपक वर्मा, नरेंद्र बंसल, नरेंद्र बिंदल, दुर्गेश कुमार, राजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष डाक्टर अनिल बंसल ने बताया कि आगामी तीन नवंबर को मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए दोपहर 12 बजे हनुमान धाम से श्रद्धालुओं की बस रवाना होगी।