महिला को घर में घुसकर पीटा
शामली। क्षेत्र के गांव लिसाढ़ निवासी संतोष पत्नी लोकेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पति घर से काम के लिए बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चार लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट कर दी। शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पति संग कोतवाली पहुंची महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।