फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी के नाम पर 41 लाख ठगने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

लॉटरी निकलने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कानपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड तथा अन्य सामान बरामद किया गया है।
थानाभवन क्षेत्र के गांव मादलपुर निवासी अशोक कुमार के मोबाइल पर जुलाई 2016 में अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अशोक को 100 मिलियन डॉलर (करीब छह करोड़ अस्सी लाख) की लॉटरी निकलने की बात कहते हुए झांसे ले लिया था। डॉलर को भारतीय करेंसी में बदलने के चार्ज के नाम पर आरोपियों ने पहले उससे अपने खाते में दस हजार रुपये डलवाए। उसके बाद तरह-तरह के चार्ज बताते हुए अशोक से 41 लाख रुपये उससे ठग लिए। इसके बाद भी लॉटरी की रकम अशोक को नहीं मिली, तो उसने थानाभवन थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की विवेचना चार महीने से क्राइम ब्रांच टीम कर रही थी। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुशील कुमार त्यागी तथा सर्विलांस प्रभारी सुधीर कुमार ने मिलकर गहनता से छानबीन की और सुराग जुटाकर ठगी करने वाले गिरोह के शिवम वाजपेयी पुत्र हरिनारायण निवासी गुजेनी थाना गोविंदनगर कानपुर (मूल निवासी रठिगांव थाना घाटमपुर कानपुर) तथा प्रभाकर पुत्र केशव सिंह निवासी समाजनगर दहेली थाना घाटमपुर जिला कानपुर को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। वहां कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर शामली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ठगी करना कबूल लिया। दोनों के पास से मोबाइल फोन, सिमकार्ड और कई एटीएम कार्ड बरामद किए गए है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें