फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदलकर भिक्षा मांग रहा युवक पकड़ा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

गांव लिसाढ़ में नाम बदलकर जाहरवीर गोगा का गुणगान करते हुए भिक्षा मांग रहे युवक को ग्रामीणों ने शक होने पर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक दूसरे समुदाय का निकला। डायल-100 पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। देर शाम आरोपी को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव कसेरवा निवासी अल्पसंख्यक समुदाय का युवक अपना नाम बदलकर भिक्षु के कपड़ों में गांव लिसाढ़ में पहुंचा। ढपली पर जाहरवीर गोगा के भजन गाते हुए उसने कई घरों में दान मांगा। इस दौरान कुछ लोगों को उस पर शक हो गया। उन्होंने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना असली नाम बता दिया। जिस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने आपत्ति जताई कि यदि भिक्षा मांगनी है तो मांगो, लेकिन नाम बदलकर क्यों। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को कोतवाली ले आई। लिसाढ़ के लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की। उधर, युवक के पक्ष में कसेरवा के कुछ लोग आ गए। बाद में दोनों पक्षों में फैसला हो गया। ग्रामीणों ने युवक को दोबारा नाम बदलकर भिक्षा मांगने पर चेतावनी दी। एसएसआई सतपाल सिंह का कहना है कि फैसला होने पर ही युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें