फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति के खिलाफ दूसरी शादी करने पर डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव अबदान नगर निवासी महिला सरवती ने जिलाधिकारी को तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर पति के खिलाफ शिकायत की। महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2004 में अर्जुन निवासी गांव खुरगान थाना कैराना के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला को दो बच्चे है। आरोप है कि ढाई वर्ष पूर्व उसकी बीमारी के चलते उसका पति अपने परिजनों के साथ मुझे मायके में मां के पास छोड़ गया था. जिसके बाद आज तक अपने साथ नही ले गया और दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से लगातार थाना पुलिस महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री आदि के चक्कर काटने के बाद भी आज तक न्याय नहीं मिला है। शिकायत के बाद जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सीओ झिंझाना को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें