फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मारकर घर में गोकशी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। क्षेत्र के गांव गोगवान में पुलिस ने एक घर में छापामार गोकशी पकड़ी। मौके से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध गोवध अधिनियम में मामला दर्ज करके चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि रविवार सुबह 7 बजे पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि गांव गोगवान में इस्लाम के घर में गोकशी की जा रही है। एसआई अजय कसाना, रमेश कुमार और कांस्टेबल सचिन और विकास ने गांव गोगवान में मौके पर जाकर छापेमारी की। पुलिस को देख मौके से आरोपी मकान मालिक दीवार पर चढ़कर फरार होने लगा, जो पैर फिसलने पर नीचे गिर गया और घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मकान के अंदर से एक बछडे़ की खाल, 40 किलो गोमांस, अवशेष, छूरी, कुल्हाड़ी व वध करने के अन्य उपकरण बरामद हुए। बरामद मीट का पशु चिकित्सालय से डा. लोकेश कुमार अग्रवाल द्वारा परीक्षण कर गोमांस की पुष्टि की गई, जिसके पश्चात मीट को जमीन में दबवा दिया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी इस्लाम पुत्र सद्दीक निवासी गांव गोगवान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें