फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर खाते से निकाले 33 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 33 हजार रुपये
विज्ञापन

कांधला। गांव जसाला निवासी ग्रामीण के एटीएम कार्ड को बदलकर खाते से 33 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव जसाला निवासी विकास ने बताया कि वह अपने गांव से एलम स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। उसने अपने खाते से एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले। ग्रामीण के अनुसार अगले दिन उसे एक एसएमएस मिला, जिसमें उसके खाते से 10 हजार रुपये की निकाले जाने का पता चला। इसके अगले दिन उसके खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिए। ग्रामीण को शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम बदलकर उसके खाते से 33 हजार रुपये निकाल लिए। ग्रामीण ने बैंक शाखा को मामले की सूचना देकर एटीएम को बंद करा दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चार लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान
शामली। कोतवाली पुलिस ने पत्नी से झगड़ा करने के आरोप में पवन निवासी बहावड़ी को और बच्चों के बीच मारपीट के विवाद में अंकुर निवासी दयानंद नगर का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। उधर, आदर्श मंडी थाना पुलिस ने आपस में झगड़ा करने पर दो लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें