फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को लेकर जाने वाला युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव का युवक सोमवार सुबह उसके घर से बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों ने गढ़ीपुख्ता थाने पर सूचना दी। पुलिस ने अपने क्षेत्र में तलाश के साथ थानाभवन पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी। जिस पर थानाभवन पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरोपी युवक को पकड़कर किशोरी को बरामद किया। पुलिस ने परिजनों व गढ़ीपुख्ता पुलिस को उनके पकड़े जाने की सूचना दी। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि किशोरी और आरोपी युवक गढ़ीपुख्ता पुलिस को सौंप दिए है। आगे की कार्रवाई गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें