दो युवतियां बरामद
शामली/झिंझाना। शामली से बहला-फुसलाकर ले जाई गई युवती को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। करीब ढाई माह पहले 25 दिसंबर को शहर के एक मोहल्ले की युवती को दूसरे मोहल्ले का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग है। युवती का मेडिकल कराने के बाद बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर. झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर कस्बे का गैर समुदाय का युवक लेकर फरार हो गया था। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि रविवार को युवती और आरोपी युवक को राजस्थान के पुष्कर से बरामद कर लिया गया है। मंगलवार को युवती को न्यायालय में पेश किया जायेगा। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।