फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव लिलौन निवासी शमशाद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात को उनका दस टायरा ट्रक घर के बाहर खड़ा था। रात में चोरों ने ट्रक से दो बैटरे, जैक व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मामूली विवाद में तीन को पकड़ा
शामली। दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोलपंप कर्मी के साथ बाइक लेने आए तीन युवकों से पैसे लेने के दौरान कहासुनी हो गई। पंप कर्मी ने डायल 100 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

फोन पर धमकी देने का आरोप
शामली। गांव बलवा निवासी हक्कम अली ने तहरीर देकर बताया कि गांव का युवक फोन से रात को कॉल कर परेशान करता है। मंगलवार को आरोपी ने फोन पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी रास्ते में भी आते-जाते हुए परेशान करता है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें