फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को लेने पहुचे युवक के साथ मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को लेने पहुंचे पति के साथ उलझे लोग
विज्ञापन

कैराना। सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र से छह माह से लापता अपनी पत्नी के खुरगान में होने की सूचना पर पति उसे लेने पहुंच गया। इसे लेकर वहां बखेड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को थाने लेकर आ गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के एक गांव से एक महिला अपने पति को बिना बताया लापता हो गई थी, जिसका मुकदमा थाना नकुड़ में दर्ज कराया गया था। मंगलवार को युवक को पता चला कि उसकी पत्नी को खुरगान निवासी एक युवक अपने घर पर रख रहा है। इसके बाद युवक अपनी पत्नी को लेने के लिए खुरगान पहुंच गया। इस दौरान मौके पर कहासुनी होने के बाद मारपीट और हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेने के बाद युवक और उसकी पत्नी को कोतवाली ले आई। मामले में कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि नकुड़ में महिला की गुमशुदगी दर्ज है। वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है। नकुड़ की पुलिस आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें