दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
कैराना। एक महिला ने युवक पर दुुराचार के प्रयास का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि उसने मारपीट की और कान के कुुंडल भी लूट लिए।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे वह अपने घर से कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। परचून की दुकान के पीछे युवक ने उसे बदनीयती से पकड़ लिया। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गई। शोरशराबा होने पर आरोपी उसके कानों से कुंडल झपटने के साथ ही उसके कपड़े फाड़कर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। इसके बाद महिला ने अपने घर जाकर परिवार को पूरी घटना से अवगत कराया। उधर, पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।