युवक पर छेड़छाड़ का आरोप
कैराना। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि मार्ग में दूसरे समुदाय के युवक ने उसे रोक लिया। और छेड़छाड़ का प्रयास किया। शोर सुनकर काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। बाद में पीड़ित महिला ने अपने समाज के लोगों के साथ कोतवाली में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।