फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में मिला पुरुष का शव, हत्या की आशंका

Fri, 16 Nov 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पुल के नीचे जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी पुल के नीचे नाले में राहगीरों को संदिग्ध बोरा नजर आया। जूट के बोरे का मुंह सुतली से बंधा हुआ था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। आनन फानन में कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और नाले से निकालकर बोरा खोला गया तो सभी पुलिस कर्मियों ने अपनी नाक पर हाथ रख लिया। बोरे में पांच छह दिन पुराना पुरुष का सड़ा गला शव था। कुछ ही देर में वहां भीड़ भी एकत्रित हो गई, लेकिन शव की हालत के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन


कोतवाल का कहना है कि नाला जहां-जहां से निकला है उन क्षेत्रों में भी शव की फोटो शिनाख्त के लिए भेजी जा रही है। मामला हत्या का तो लग रहा है, लेकिन बगैर शिनाख्त कुछ कहना जल्दबाजी होगी। बता दें कि बीते शनिवार को सिरसाकलार के करमुखा गांव में महिला का अज्ञात शव और बुधवार को आटा के भदरेखी के पास युवती का शव भी बोरे के भीतर मिला था। पुलिस अभी तक तीनों में से किसी की भी शिनाख्त नहीं कर सकी है। एसपी अरविंद चतुर्वेदी का कहना है कि टीमें लगी हुई हैं। शवों के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें