फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने जहर खाया
विज्ञापन

कांधला। थाना कांधला क्षेत्र के एक गांव में महिला ने पारिवारिक कलह के चलते बृहस्पतिवार को जहर खा लिया। परिजनों ने गंभीर अवस्था में उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, सूचना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर विवाहिता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह से उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
युवक से मारपीट कर नकदी छीनी
कांधला। हरिराणा सोनीपत निवासी अंकित ने कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर कांधला क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी में अपने मौसा देवेंद्र के यहां आया था। यहां से वह 10 हजार रुपये लेकर शाम को सोनीपत रवाना हुआ। आरोप है कि बीच रास्ते गांव के तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उससे दस हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने मामला आपसी मारपीट का बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध पशु कटान की सूचना पर मारा छापा
कांधला। थाना कांधला पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि गांव गंगेरू में एक मकान में अवैध पशु कटान हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। मौके से वकील निवासी गांव गंगेरू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी फरार हो गए। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें