फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये मांगने पर पति से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ईद पर खरीदारी करने के लिए अपने पति से रुपये मांगना एक महिला को भारी पड़ गया। पति ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी फूल मिजरा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दस साल पूर्व हुई थी। बताया कि शुक्रवार को ईद के मौके पर खरीदारी के लिए उसने अपने पति से कुछ रुपये मांगे। आरोप है कि जिस पर उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं बच्चे के साथ भी मारपीट की गई। शोरशराबा होने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। मारपीट से महिला और उसके बच्चे को काफी चोट आई है। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, शामली क्षेत्र के गांव हसनपुर में एक युवक झगड़ा कर रहा था। सूचना पर डायल-100 पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसको समझाने का प्रयास किया, लेेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी धीरज का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

आरोपी ट्रक चालक को भेजा जेल
शामली। बुढ़ाना रोड पर ट्रक चालक ने तीन दुकानों में ट्रक घुसा दिया था। जिसमें तीनों दुकानों ध्वस्त हो गई थी। इसके अलावा खंभा और ट्रांसफार्मर भी टूट गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक फइम निवासी मसूरी उत्तराखंड का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें