फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर हमला, तीन घायल
विज्ञापन

थानाभवन। बगीचे में आम उठाने का विरोध करने पर आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने थानाभवन थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा जलालाबाद निवासी पुराने डाकघर निवासी इनायतुल्ला मंगलवार को एक बाग में नौकरी मांगने गया था। इनायतुल्ला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसी समय बाग से एक बच्चा कच्चा आम उठा रहा था। इस पर बाग में रहने वाले दो लोगों ने बच्चे की पिटाई करनी प्रारंभ कर दी। इस पर उसने विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने उसे छुड़ाया। आरोप है कि इसके बाद उक्त दोनों लोग आधा दर्जन लोगों के साथ उसके घर पहुंचे और लाठी-डंड़ों से हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष के इनायतुल्ला, सलमान व शादाब घायल हो गए। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें