कैराना। क्षेत्र के गांव नंगलाराई निवासी निसार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके खेत में 400 यूकेलिप्टिस के पेड़ है। इसके अलावा करीब डेढ़ बीघा भूमि में सरसों की फसल है। आरोप है कि शुक्रवार शाम छह बजे पड़ोसी किसान ने अपने खेत में आग लगाई। पड़ोसी द्वारा लगाई गई आग से उसके पेड़ और सरसों की फसल जल गई। बाद में जब वह आरोपी के पास उल्हाना देने पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।