फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचले की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

गढीपुख्ता।
क्षेत्र के गांव बुंटा में सोमवार की रात एक मकान में युवक घुस गया। जाग होने पर लोगों ने उसको पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ चल रही है।
महिला के साथ मारपीट का आरोप
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव नहर माजरा निवासी विधवा राधावती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रात आंधी आने से उसके मकान के पास नीम का पेड़ गिर गया। सुबह जब वह वहां पहुंची तो पड़ोसी ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची शराब पकड़ी
गढ़ीपुख्ता। कस्बा पुलिस मंगलवार को पुरमाफी रोडपर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने जुनेद व लीलू निवासी दुल्लाखेड़ी को पकड़ लिया। पुलिस ने वहां से दस-दस लीटर कच्ची शराब बरामद कर ली। इसके अलावा पुलिस ने राधा निवासी राझड व मुनेश निवासी मोहल्ला सुभाषपुरी गढ़ीपुख्ता को भी चेकिंग के दौरान 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें