मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के रायबरेली जौनपुर हाइवे पर नौआदाड़ी गांव के पास मंगलवार को दो बजे कार की चपेट में आने से बाइक सवार लाल बहादुर (32) पुत्र माता प्रसाद गौतम निवासी जगदीसपुर थाना फतनपुर प्रतापगढ़ की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे राजकुमार गौतम (25) निवासी गजराजगंज घायल हो गए।
लालबहादुर बाइक से राजकुमार को लेकर सतहरिया जा रहे थे, पीछे से जौनपुर जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही लाल बहादुर की मौत हो गई। बाइक पर बैठे राजकुमार घायल हो गए। ग्रामीणों ने 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से राजकुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और कार को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।