ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते हुए पकड़ा
कैराना। मोहल्ला गुलशन नगर बस्ती निवासी इलियास अपने परिवार के साथ घर के अंदर सो रहा था। घर पर उसका ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। बुधवार रात दो चोरों ने उसके ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर लिया। इसी दौरान जाग होने पर इलियास ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि और फरार होने वाले साथी का नाम मोनू निवासी गुलशन नगर बताया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी रवि को जेल भेज दिया।
ृ