कैराना। भट्ठे से लौट रही किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने नामजद चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बृहस्पतिवार शाम एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि 11 अप्रैल की शाम करीब सात बजे उसकी 16 वर्षीया पुत्री ईंट भट्ठे से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही चार युवकों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर उसे जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे बदहवास हालत में जंगल में ही छोड़ कर फरार हो गए। किसी तरह उन्होंने पुत्री को तलाश किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि आरिफ, फिरौज, सद्दाम एवं रईस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरूकर दी गई है।