झिंझाना।
गांव अहमदगढ निवासी युवक दीपा ने शुक्रवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया की बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे वह अपने दोस्त किशन के घर बैठा हुआ था। तभी वहां पहुंचे पड़ोसी युवक ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को झिंझाना सीएचसी में उपचार दिलाने के बाद तहरीर के आधार पर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने बताया की जांच अहमदगढ़ चौकी प्रभारी आदेश कुमार को सौंपी गई है। आरोपी की तलाश जारी है।