कैराना (शामली)। क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा में अवैध कब्जे की शिकायत करने वाले युवक के परिजनों पर हमला कर दिया। गांव मन्ना माजरा निवासी कामिल ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी एक परिवार ने तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जहां पर उनके द्वारा अवैध रूप से मकान बना लिये गए हैं। मामले की शिकायत उसने एसडीएम को की थी। आरोप है कि शिकायत करने पर रंजिश में आरोपी पक्ष के लोगों ने उसके मकान में घुसकर लाठी-डंडे, धारदार हथियारों से हमला करते हुए उसके पुत्र मसव्वर व भतीजे तसव्वर को घायल कर दिया गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।