फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हत्या की तफ्तीश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। मोरना-भोपा मार्ग स्थित रजवाहे से एक वृद्ध का शव मिला था। मृतक की पत्नी ने अपने मायके के लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है। भोपा क्षेत्र के गांव ककराला निवासी वृद्ध महावीर पुत्र मलखान का शव पांच फरवरी को मोरना शुगर मिल के सामने स्थित रजवाहे में पड़ा मिला था। मृतक के कपड़ों से दो हजार रुपये, शराब की बोतल मिलने से पुलिस ने इसे एक हादसे के रूप में लिया था, लेकिन मृतक की पत्नी ने अपने मायके के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी थी। भोपा सीओ मौहम्मद रिजवान ने बताया कि पुलिस महावीर की हत्या को लेकर जांच में जुटी है। शीघ्र हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें