फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी हत्याकांड के चौथे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। सोनी हत्याकांड के चौथे आरोपी को देर रात पुलिस ने उसके आवास से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। सोनी हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेल दिया।
विज्ञापन

13 दिसंबर को कॉलेज से लौटते समय गांव श्यामगढ़ी निवासी 12 वीं की छात्रा सोनी की अमरपाल ने बलकटी से काटकर हत्या कर दी थी। सोनी के भाई कृष्ण ने अमरपाल व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों व समाज के लोगों के द्वारा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद उन पर रासुका लगाए जाने की मांग की गई थी। प़ुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमरपाल व प्रकाश में आए नाम सुरेंद्र, रोहित को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार आरोपी सुंदर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि रविवार रात्रि के समय सुंदर के आवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार का पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें