फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
विज्ञापन

कांधला।
शादी समारोह में जा रहे परिवार के साथ मारपीट प्रकरण मेें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गौरतलब है कि चार दिन पूर्व मोहल्ला सरावज्ञान निवासी आदेश जैन अपने परिवार के साथ बेटी की शादी के लिए दिल्ली जा रहे थे। पंजाब नेशनल बैंक के पास बाइक हटाने को लेकर दूसरे रिजवान के साथ विवाद हो गया था। रिजवान ने अपने साथी राशिद साजिद, सलीम व अन्य कई युवकों के साथ मिलकर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया था, इसमें बचाव में आई महिलाओं के साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की गई थी। आदेश जैन की पत्नी नूतन जैन ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पुलिस इससे पूर्व में रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बुधवार रात्रि साजिद व सलीम को भी उसके घर से हिरासत में लेकर उनका चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजी
कांधला । थाना क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी ऊषा पत्नी राजबीर सिंह बृहस्पतिवार दोपहर कांधला में आई थी। एक ऐक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए पहुंची तो पास खड़े एक युवक उसको झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उसके खाते से धनराशि निकाल लिये। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें