फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

शामली। नगर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मोहल्ला दयानंदनगर में मकान बना रहा है। इस कारण सड़क किनारे उनकी रोड़ी पड़ी हुई है। आरोप है कि उसी दौरान अमित तथा उसके साथियों के साथ इस बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए जमकर मारपीट की। शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक से तमंचा बरामद
शामली। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को बुढ़ाना रोड पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। पुलिस ने उसको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा बरामद हो गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम निखिल निवासी कसेरवा बताया। पुलिस ने उससे पूछताछ कर रही है कि तमंचा कहां से लाया और इससे वह वारदात से अंजाम देने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें