कैराना। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मायके में रह रही विवाहिता को जान मारने की कोशिश की गई। आरोप है कि विवाहिता को बचाने आए भाई का भी हाथ तोड़ दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को कैराना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी छह माह पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के समय दिए गए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। ससुराल वाले दहेज में गाड़ी और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने दो माह पूर्व उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया था, जिसके बाद से वह मायके में रह रही है। मंगलवार को उसके ससुराल वाले लाठी डंडे लेकर मायके पहुंचे और दहेज की मांग करने लगे। मना करने पर उसके देवर ने दुष्कर्म किया और साथ में आए ससुराल वालों ने गले में चुनरी का फंदा डालकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसका भाई पहुंचा तो आरोपियों ने लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।