चौसाना। पुलिस ने गांव बल्लामजरा के जंगल में बने छापा मारकर एक बदमाश को बंदूक और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश खंडहर में लूट करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो वहां एक बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश का नाम शेरखान निवासी गांव बल्लामाजरा है। उसके कब्जे से एक देसी बंदूक और कारतूस बरामद हुए हैं। चौकी प्रभारी बीनू सिंह ने बताया पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।