कैराना। एक सप्ताह पूर्व किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि एक मार्च के क्षेत्र के एक गांव निवासी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गन्दराउ निवासी इसरार उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने दो दिन पहले ही किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस के सामने किशोरी द्वारा दिए गए बयानो में उसने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की बात कही थी। आरोपी इसरार निवासी गन्दराउ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।