फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। थानाक्षेत्र के ग्राम सरसीना में पुरानी रंजिश के चलते राशन डीलर को गोली मार दी। घायल राशन डीलर की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम सरसीना निवासी राशन डीलर अमित त्यागी (40 वर्ष) पुत्र सतपाल बृहस्पतिवार सुबह लगभग सवा दस बजे अपने घर से राशन की दुकान पर पहुंचा। कुछ ही देर बाद ही गांव का युवक भोलू त्यागी वहां पहुंचा। उनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ और भोलू ने अमित पर फायर कर दिया। गोली अमित की गर्दन में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल अमित को दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अमित को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी भोलू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया। इस मामले में अमित की पत्नी बबली ने आरोपी भोलू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गोली मारने की बात सामने आ रही है। दो परिवारों में काफी समय से रंजिश चली आ रही है। उसी के चलते हत्या का प्रयास किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नौ माह पूर्व भी किया गया था हमला
गांव के लोगों का कहना है कि अमित त्यागी पर नौ माह पूर्व भी फायरिंग की गई थी। उस समय हमले में अमित त्यागी बच गया था। लोगों ने उस समय मामले को शांत करा दिया था। दोनों परिवारों के बीच कई साल से तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें